Aao Jaane नागरिको द्वारा गठित ‘प्रतिनिधि निकाय’ जो किसी देश के संविधान का ढांचा तैयार करता है, संविधान सभा कहलाता है|
Aao Jaane 1946 में कैबिनेट मिशन योजना के अर्न्तगत यह प्रावधान किया गया था, कि भारत एक संघ होगा जो ब्रिटिश भारत व देशी रियासतों से मिलकर बनेगा |
Aao Jaane संघ की एक कार्यपालिका एवं एक विधानमंडल होगा, इसके लिए अन्तरिम सरकार का गठन होगा जिसमें पूरा प्रतिनिधित्व भारतीयों का होगा ।
Aao Jaane संविधान सभा के गठन के लिए कुल 389 सदस्यों की संख्या निर्धारित हुई जिसमें ब्रिटिश भारत से 296 तथा देशी रियासतों से 93 सदस्य थे।
Aao Jaane ब्रिटिश भारत के 296 सदस्यों का चुनाव जुलाई/अगस्त 1996 ई. को पूरा किया गया था। जिसमें कांग्रेस ने 208, मुस्लिम लीग ने 73 निर्दलियों ने 8 तथा अन्य ने 7 सीटें जीती।
Aao Jaane प्रत्येक 10 लाख की आबादी पर संविधान सभा के लिए एक सदस्य प्रान्तीय विधानसभा के सदस्यों द्वारा चुना जाना था।
Aao Jaane संविधान सभा की पहली बैठक संसद भवन (नई दिल्ली) के केन्द्रीय कक्ष में 9 दिसम्बर 1946 को हुई जिसका मुस्लिम लीग द्वारा बहिष्कार किया गया।
Aao Jaane संविधान सभा की अन्तिम बैठक 24 जनवरी 1950 को हुई थी।
Aao Jaane संविधान सभा की विभिन्न समितियां थी जिनमें से प्रारूप समिति में 7 सदस्य थे, और इसके अध्यक्ष भीमराव अम्बेडकर थे।
Aao Jaane प्रारूप समीक्षा समिति में 9 सदस्य थे तथा इसके अध्यक्ष अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर थे।
Aao Jaane कच्चा प्रारूप समिति के अध्यक्ष बेनेगल नरसिंह राव थे। इसमें 4 सदस्य थे।
Aao Jaane संघ संविधान समिति में 15 सदस्य थे। इसके अध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू थे। प्राप्तीय संविधान समिति में 25 सदस्य थे। इसके अध्यक्ष वल्लभ भाई पटेल थे।
Aao Jaane कार्य संचालन समिति में 3 सदस्य थे जिसके अध्यक्ष के.एम. मुंशी थे। झण्डा समिति के अध्यक्ष जे.बी. कृपलानी थे।
Aao Jaane मूल अधिकार एवं अल्पसंख्यक समिति के अध्यक्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल थे इसमें कुल 54 सदस्य थे।
Aao Jaane 9 सदस्यों वाली संघ शक्ति समिति के अध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू थे।
Aao Jaane संविधान सभा के प्रथम व अन्तिम अस्थाई डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा थे, जिन्होने पहली बैठक की अध्यक्षता की थी,11 दिसम्बर 1946 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष चुना गया।
Aao Jaane संविधान सभा के सामने उद्येशिका प्रस्ताव 13 दिसम्बर 1946 को जवाहर लाल नेहरू द्वारा रक्षा गया था, जिसे 22 जनवरी 1947 को पारित किया गया था।
Aao Jaane ड्राफटिंग कमेटी का गठन 29 अगस्त 1947 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर (भारतीय संविधान के जनक ) की अध्यक्षता में हुआ।
Aao Jaane बेनेगल नरसिंह राव को भारतीय संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार नियुक्त किया गया था।
Aao Jaane फरवरी 1948 में संविधान का प्रारूप प्रकाशित किया गया, 26 नवम्बर 1949 को संविधान के प्रारूप पर हस्ताक्षर किये गये और निर्वाचन ,नागरिकता एवं अंतरिम संसद संबंधी प्रावधान लागू किये गये |
Aao Jaane शेष संविधान 26 जनवरी 1950 को प्रदत्त हुआ, इसी दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।
Aao Jaane संविधान के निर्माण में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन लगे थे तथा इसमें 64 लाख रूपये खर्च हुये थे।
Aao Jaane 26 जनवरी 1930 को जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार तिरंगा फहराया था। बाद में 1950 से इसी दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
Aao Jaane मूल संविधान में 22 भाग, 395 अनुच्छेद तथा 83 अनुसूचियां था। वर्तमान में 25 भाग, 454 अनुच्छेद (उप अनुच्छेद सहित) तथा 12 अनुसूचियां हैं।
Aao Jaane भारत का संविधान विश्व का सबसे लम्बा लिखित संविधान है।