Aao Jaane भारतीय संसद, राष्ट्रपति भवन एवं सर्वोच्च न्यायालय पर वर्ष भर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की व्यवस्था की गई है।
Aao Jaane 26 जनवरी 2002 से ‘ध्वज संहिता भारत’ का स्थान ‘भारतीय ध्वज संहिता 2002’ ने ले लिया है। जिसके अनुसार आम नागरिकों, निजी संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
Aao Jaane भारत के राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के रचनाकार गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर हैं।
Aao Jaane राष्ट्रीय गान प्रथम बार कलकत्ता अधिवेशन में 27 दिसम्बर 1911 को गाया गया। राष्ट्रीय गान गाये जाने का निर्धारित समय 52 सेकेण्ड है।
Aao Jaane राष्ट्रीय गान को आधिकारिक मान्यता 24 जनवरी 1950 को प्राप्त हुई है।
Aao Jaane हमारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम’ है जो स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जन-जन की प्रेरणास्रोत था।
Aao Jaane ‘वन्दे मातरम’ के रचयिता श्री बंकिमचन्द्र चटर्जी हैं। यह गीत सर्वप्रथम सन 1896 के कांग्रेस अधिवेशन में गाया गया था।
Aao Jaane भारत का राष्ट्रीयगीत ‘आनन्दमठ’ नामक पुस्तक का अंश है।
Aao Jaane राष्ट्रीय गीत को सर्वप्रथम यदुभाव भटटाचार्य ने स्वरबद्ध किया था।
Aao Jaane भारत का राष्ट्रीय पंचांग शक संवत पर आधारित है। इसे 22 मार्च 1957 को अपनाया गया था।
Aao Jaane भारतीय पंचांग का प्रथम माह चैत्र और अंतिम माह फाल्गुन होता है।
Aao Jaane भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल (नेलंबो न्यूसिफेरा गार्टन), राष्ट्रीय पशु बाघ् (पैंथर टाइग्रिस लिनेयस), राष्ट्रीय वृक्ष बरगद (फाइकस बेंघालेंसिस) राष्ट्रीय फल आम (मेनिगफेरा इण्डिका) राष्ट्रीय पक्षी मोर (पावो क्रिस्टेटस) और जलीय जीव डाल्फिन है।
Aao Jaane हमारा राष्ट्रीय प्रतीक सारनाथ स्थित अशोक स्तम्भ से लिया गया जिसे आधिकारिक रूप से 26 जनवरी, 1950 को मान्यता मिली।
Aao Jaane राष्ट्रीय प्रतीक पर अंकित हाथी, घोडे एवं सांड आदि पशुओं का सम्बन्ध महात्मा बुद्ध के जीवन से है।
Aao Jaane राष्ट्रीय प्रतीक में ‘सत्यमेव जयते’ शब्द ‘मुण्डकोपनिषद’ से लिया गया है। राष्ट्रीय प्रतीक में यह सबसे नीचे अंकित है।
Aao Jaane राष्ट्रीय प्रतीक में सिंहों की संख्या 4 है |
Aao Jaane संविधान सभा द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को 22 जुलाई 1947 को मान्यता दी गयी थी। संविधान सभा के अन्तर्गत झण्डा समिति के अध्यक्ष जे०बी०कृपलानी थे।
Aao Jaane भारतीय ध्वज में केसरिया रंग साहस, बल, त्याग, निस्वार्थ भावना, सफेद रंग वीरता और हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है।
Aao Jaane सफेद पटटी के मध्य में नीले रंग का एक 24 तीलियों वाला चक्र अंकित है। यह धर्मचक्र 24 घण्टों का दर्शता है।
Aao Jaane राष्ट्रीय ध्वज की लम्बाई व चौडाई का अनुपात 3:2 है।
Aao Jaane राष्ट्रीय ध्वज को लाहौर अधिवेशन में अपनाया गया था।